Mehul Choksi

Mehul Choksi Update: मेहुल चोकसी को वापस लाने में भारत सरकार सफल होगी या नही?

दुनिया भारत राजनीति

मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) का मुद्दा अब केवल भारत तक ही सीमित नहीं रह गया है, यह अब एंटीगुआ का एक सियासी मुद्दा भी बन चुका है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को डोमिनीका से पकङा गया था। डोमिनीका से चोकसी की गिरफ्तारी के बाद एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने उसे भारत को शौंपने की बात कही थी लेकिन वहां के विपक्ष के नेताओ का कहना है कि चोकसी अब एंटीगुआ का नागरिक है और उनके नागरिक को किसी दूसरे देश को नही सौंपा जा सकता है। विपक्षी नेताओ ने अपनी सरकार के विरोध में घेराव करना शुरू कर दिया है। मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) साल 2018 में पंजाब नेशनल बैंक से 13 हजार करोङ रुपये लेकर फरार हो गया था और तब से भारत सरकार चोकसी को भारत वापस लाने के लिए पङी है।

ये भी पढें-  Lakshadweep News: लक्षद्वीप में क्यों उठी पटेल को हटाने की मांग?

क्या है पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मामला || What is Punjab National Bank Scam?

मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) एक हीरा व्यापारी है, उन्होने अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से करीबन 13 हजार करोङ का गबन किया है। साल 2018 के शुरुआत मे पंजाब नेशनल बैंक में करीब करीब 11 हजार करोङ रुपये के घोटाले की बात सबके सामने आई जिसमें हीरा व्यापारी नीरव मोदी के साथ साथ उनके चाचा मेहुल चोकसी, पत्नी और भाई का नाम सामने आया। बैंक ने यह दावा किया था कि ये बैंक के कुछ कर्मचारियों को अपने साथ मिलकर और साजिश बनाकर बैंक को लुटने में सफल हुए है। बैंक ने जनवरी में इन लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और 280 करोङ के घोटाले का आरोप लगाया। फरवरी के महीने में जांच पूरी होने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेन्ज (Bombay Stock Exchange) को इस घोटाले की जानकारी दी गयी। यह बता दे कि पंजाब नेशनल बैंक में हुआ यह घोटाला भारत में अब तक का सबसे बङा घोटाला है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी मे मेहुल चोकसी और नीरव मोदी है और दोनो ही देश से फरार हो चुके है। सीबीआई (CBI) और ईडी  (ED) दोनो को ही इस घोटाले के मुख्य आरोपीयों की तलाश है। ईडी ने घोटाले के बाद चोकसी और नीरव मोदी के कई दफ्तरो पर छापेमारी भी की लेकिन यह दोनो उससे पहले ही देश छोङकर भागने में सफल हो गये। भारत सरकार का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के दोनो मुख्य आरोपी को भारत में वापस लाने की कोशिशे जारी है।

कहां है मेहुल चोकसी? || Where is Mehul Choksi?

मेहुल चोकसी अपने भांजे नीरव मोदी के साथ पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बाद यानि की जनवरी 2018 से ही भारत से फरार चल रहे है। नीरव मोदी तो अभी ब्रिटेन में है और वहां के गृह मंत्रालय (Home Ministry) से उसके प्रत्यर्पण के लिए भी मंजूरी मिली हुई है और इस फैसले के खिलाफ नीरव मोदी ने हाई कोर्ट का रुख अपनाया है। मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) तो फिलहाल डोमिनिका में है, उन्हे 26 मई 2021 को डोमिनिका से पकङा गया था। दरअसल मेहुल चौकसी बैंक घोटाले के बाद ही एंटीगुआ की नागरिकता लेकर भारत छोङ कर भाग गये थे। लेकिन 26 मई 2021 को डोमिनिका में पकङे जाने के बाद ऐसा बताया जा रहा है कि मेहुल चोकसी उससे तीन दिन पहले अपने एंटीगुआ के घर से गायब हो गये थे यहां तक की उनके गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज की गयी थी। दरअसल चोकसी क्यूबा भागने की तैयारी मे था लेकिन उससे पहले ही वह डोमिनिका में पकङा गया। डोमिनिका के मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल सिक्योरिटी एंड होम अफेयर्स (Ministry of National Security and Home Affairs) यह बताया कि चोकसी डोमिनिका में गैर कानूनी तौर से प्रवेश कर रहे थे जिस वजह से उन्हे हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढें-  सरकार लोगों के व्हाट्सएप मैसेज पढ़ रही है? क्या है पूरी सच जाने

ऐसी खबर आई थी कि चोकसी को सीधे डोमिनिका से भारत भेजा जायेगा लेकिन डोमिनिका की सरकार ने चोकसी को एंटीगुआ सरकार को सौंपने की बात कही है। चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है जिस वजह से डोमिनिका की सरकार उन्हे पहले एंटीगुआ को सौंपेगी। डोमिनिका की सरकार ने चोकसी को एंटीगीआ भेजने के लिए वहां के अधिकारियों से सम्पर्क कर रही है, उन्हे चोकसी के मामले की कुछ जानकारियां चाहिए। पूरी जानकारी मिलने के बाद उन्हे एंटीगुआ को सौंप दिया जायेगा। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने चोकसी को सीधे भारत के हाथो में सौपने की बात कही थी लेकिन डोमिनिका की सरकार इस बात पर तैयार नही है क्योकि अभी चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है और वह चोकसी को एंटीगुआ को ही सौपेगी। एंटीगुआ के विपक्ष के नेताओं का कहना है कि चोकसी को भारत के हाथो नही सौपा जा सकता है हालांकि चोकसी ने जो किया उस पर कार्यवाही होनी चाहिए, उनके ऊपर जितने भी आरोप लगे है उन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन अब वह एंटीगुआ का नागरिक है और इस वजह से यहां उसके कुछ अधिकार है, उनके नागरिक को दूसरे देश के हाथो नही सौंपा जा सकता है। फिलहाल चोकसी डोमिनिका में ही मौजूद है उन्हे अभी यहाँ क्वारनंटाइन के लिए रखा गया है, 2 जून को क्वारनंटाइन के खत्म होते ही उसे एंटीगुआ की सरकार को सौंप दिया जायेगा।

Spread the love

2 thoughts on “Mehul Choksi Update: मेहुल चोकसी को वापस लाने में भारत सरकार सफल होगी या नही?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *