Oyster Mushrooms

Oyster Mushrooms: जानिये सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह मशरुम

स्वास्थ्य

Oyster Mushrooms, क्या आपने कभी इसका नाम सुना है? यदि नही तो इस आर्टिकल में आपको Oyster Mushrooms के तमाम खुबियों के बारे मे बताया जायेगा। आयस्टर मशरुम बहुत ही स्वादिष्ट होता है एवं इसमे विटामिन भरपुर मात्रा में पाया जाता है। वैसे तो यह विभिन्न प्रकार मे पाया जाता है और इसके हर प्रकार अलग अलग रंग एवं गुण के होते है। आयस्टर मशरुम की खेती पहली बार प्रथम विश्व युध्य के दौरान जर्मनी में हुई थी और धीरे-धीरे यह पूरे विश्व में प्रसिध्द हो गयी।

क्या है यह Oyster Mushrooms?

Oyster Mushrooms एक खाद्य कवक (edible mushrooms) है जो प्युरोटस जाति (genus Pleurotus) से सम्बंधित है। इसमे प्रोटीन, विटामिन, फाइवर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है एवं कैलोरी, कोलेस्ट्राल, चर्बी की मात्रा ना के बराबर होती है। यदी आप अपने खाने में इस आयस्टर मशरुम का इस्तेमाल करते तो यह आपके मेटाबॉलिस्म को बढाने और बजन कम करने में मदद करता है। इतना ही नही इसके इस्तेमाल से diabetes, कैंसर, दिल की बिमारीयां जैसे तमाम बीमारीयों को फैलने से रोकती है और शरीर के immunity system को सही रखती है।

Oyster Mushrooms के फायदेः

Oyster Mushrooms में फॉस्फोरस, पोटाशियम, आयरन, मैंगनिशियम, मैंग्नीज, सेलेनियम एवं जिंक भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। इसके अलावा आयस्टर मशरुम के निम्न फायदे है:

1. कॉलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता करना

वैसे तो आयस्टर मशरुम बहुत ही स्वादिष्ट होते है। यह मधुमेह (diabetic) रोगीयों में ट्राइग्लीसेराइड की मात्रा को कम करता है। यदी आप मीट के बदले में आयस्टर मशरुम का सेवन करते है तो आपके शरीर से कोलेस्ट्राल की मात्रा को कम करने में मदद करता है।

2. Blood Pressure की दर कम करना

हमारे शरीर को पोशक तत्व जैसे की विटामिन डी (Vitamin D) की बहुत जरुरत होती है और Vitamin D का सबसे अच्छा श्रोत सूरज की रौशनी होती है। लेकिन जो लोग ठण्डे देशो में रहते है उनके लिए सूरज की रौशनी ग्रहण करना मुश्किल होता है इसलिए आयस्टर मशरुम उनके लिए Vitamin D का सबसे अच्छा श्रोत माना जाता है। यहीं नही यह शरीर में blood pressure की दर को कम करने में सहायता करता है।

3. हड्डीयों को मजबूत रखनाः

जैसा की हम सब यह जानते है, हमारे शरीर के हड्डीयों को मजबूत बनाने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। मजबूत हड्डीयों के हमें Calcium की जरुरत पङती है, केवल कैल्शियम ही नही बल्कि हमारे शरीर को मैंगनिशियम एवं Vitamin D की भी आवश्यक्ता होती है और यह सभी तत्व आयस्टर मशरुम में आसानी से मिल जाते है। oyster mushrooms हमारे हड्डीयों को osteoporosis से बचाता है।

4. वजन कम करने में मदद करना

यदि आप अपने खाने में Oyster mushrooms का सेवन करते है तो यह आपको weight reduce करने में मदद करता है क्योंकि इसमें कार्बोहाड्रेट और फैट कम होता और अधिक मात्रा में फाइवर मिलता है जो की शरीर का अनावश्यक फैट को कम कर देता है।

5.  कैंसर को बढने से रोकना

Oyster mushrooms एक प्रबल एंटीऑक्सिडेंट के तौर पर काम करता है जो शरीर को कैंसर से बचाता है। यह कैंसर सेल को बढने से रोकता है, इसे आप अधिक मात्रा में भी ग्रहण कर सकते है। यह शरीर को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुँचाता है।

Oyster Mushrooms से हानिः

कच्चे Oyster mushrooms से कभी-कभी एलर्जी भी हो जाती है इसलिए मशरुम को अच्छे तरह से पका कर ही खाये।

Oyster  mushrooms के बीजाणुओं से भी एलर्जी होने की सम्भावना रहती है।

कभी कभी इसके ज्यादा उपयोग से डायरिया जैसी अन्य पेट की समस्याओं का सामना भी करना पङ सकता है।

Oyster  mushrooms का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार मीट के बदले में कर सकते है। वास्तव में यह एक बहुत ही स्वादिष्ट एवं स्वास्थ के लिए अच्छी मानी जाती है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार मीट के बदले में कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *