Double Century Cricket Player शतक

सचिन तेंदुलकर से पहले इस खिलाङी ने लगाया था दोहरा शतक || Double Century Cricket Player

खेल

दोहरा शतक वनडे क्रिकेट में बनाना किसी समय एक सपना जैसा लगता था। लेकिन क्रिकेट जगत के खिलाङियों ने इस सपने को भी पूरा करके दिखाया है। दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाङी (Double century cricket player) के नाम पर सबकी जुबान पर एक ही नाम आता है और वह नाम है सचिन तेंदुलकर। यह सच है कि सचिन पुरूष क्रिकेटर में पहले खिलाङी थे जिन्होने वनडे में दोहरा शतक लगा कर इतिहास रचा था लेकिन शायद यह जानकर आप सभी चकित रह जायेंगे कि सचिन दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाङी नही है जी हाँ मास्टर ब्लास्टर सचिन से भी पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क (Belinda Clark) ने क्रिकेट जगत में दोहरा शतक लगा कर इतिहास बानाई थी। खैर अब तो वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाना मानो कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं रह गया है। अबतक तो कई क्रिकेटरों ने दोहरा शतक बना कर अपने नाम का रिकार्ड बनाया है और इस आर्टिकल में उन क्रिकेटरो के बारे जानेगें।

ये भी पढें-   कम उम्र में सन्यास लेने वाले खिलाङी || Cricketers who retired early age

दोहरा शतक बनाने वाले खिलाङी || Double Century Cricket Player

बेलिंडा क्लार्क और सचिन तेंदुलकर के अलावा भी कई क्रिकेटर है जिन्होने दोहरा शतक बनाकर इनका रिकॉर्ड तोङा है और नया रिकार्ड बनाया है।

बेलिंडा क्लार्क (Belinda Clark)

बेलिंडा क्लार्क (Belinda Clark) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट की एक मशहूर खिलाङी रह चुकी है। इन्होने अपने जीवन का पूरा 14 साल क्रिकेट को दिया इतना ही नही यह ऑस्ट्रेलिया को दो वल्ड कप जीताने में भी अहम भूमिका निभाई है और 1994 में ऑस्ट्रेलिया को वल्ड कप के फाइनल तक ले जाने में भी इनका बहुत बङा योगदान रहा। बेलिंडा क्लार्क ने 1997 में कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने सबको चौंका दिया था। डेनमार्क के साथ हो रहे मैच में बेलिंडा क्लार्क ने दोहरा शतक बना कर अपने नाम का इतिहास रच दिया था। पूरे क्रिकेट जगत (पुरूष एवं महिला) में बेलिंडा दोहरा शतक बनाने वाली पहली क्रिकेटर है।

 

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को कौन नही जानता है। अपने क्रिकेट करियर में 100 शतक बनाने वाले यह पहले खिलाङी है। इतना ही नहीं 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक बनाने वाले सचिन पुरूष क्रिकेट के पहले खिलाङी है। पूरे क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरी बार हुआ कि वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया गया है। बेलिंडा क्लार्क के बाद सचिन ही वह खिलाङी बने जिन्होने दोहरा शतक जङा।

 

विरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag)

विरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) को अक्सर इण्डियन क्रिकेट टीम के तरफ से ओपनिंग करते हुए देखा जाता था। सचिन द्वारा लगाये दोहरा शतक के करीबन एक ही साल बाद सहवाग ने वेस्ट इंडिज के खिलाफ दोहरा शतक बनाकर सचिन का रिकार्ड तोङ दिया। इस मैच में सहवाग ने 219 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

हिटमैन के नाम से जाने जाने वाले रोहित शर्मा के लिए तो जैसे दोहरा शतक बनाना आम बात हो गई है। सहवाग के बाद रोहित दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन चुके है। रोहित ने पहली बार दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में बनाया था। इसके बाद 2014 में श्रीलंका के खिलाफ और 2017 में भी श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक बनाया है। रोहित पहले ऐसे खिलाङी है जिन्होने तीन बार दोहरा शतक जङा है।

 

मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill)

न्यूजीलैंड के होनहार बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) ने 2015 में वेस्ट इंडिज के खिलाफ दोहरा शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाङी है। गप्टिल ने इस मैच में 237 रन की नाबाद पारी खेली थी।

 

क्रिस गेल (Chris Gayle)

साल 2015 में ही क्रिस गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे तेज दोहरा शतक बनाया था। इन्होने केवल 138 गेंदो में दोहरा शतक लगाकर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले खिलाङी बन गये।

 

अमीलिया केर (Amelia Kerr)

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेटर अमीलिया केर (Amelia Kerr) ने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ दोहरा शतक बनाकर न्यूजीलैंड की पहली और महिला क्रिकेट की दूसरी क्रिकेटर बन गई। इन्होने 232 रन की नाबाद पारी खेल कर बेलिंडा क्लार्क की 229 रन की नाबाद पारी की रिकार्ड को तोङ दिया।

 

फखर जमान (Fakhar Zaman)

फखर जमान ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक बनाकर रिकार्ड में अपना नाम शामिल कर लिया। दोहरा शतक बनाने वालो में फखर पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज है।

ये भी पढें-  Top 5 world biggest cricket stadium || विश्व के पॉच सबसे बङे क्रिकेट स्टेडियम

यह आठ क्रिकेटर ऐसे है जिन्होने दोहरा शतक बनाकर अंतरर्ष्ट्रीय क्रिकेट में रिकार्ड बना दिया है। इन आठ खिलाडियों में से दो खिलाङी महिला क्रिकेट टीम से, इन दोनो महिलाओ ने ऐसा कर के महिलाओं के लिए एक मिसाल बनाया है।

Spread the love

1 thought on “सचिन तेंदुलकर से पहले इस खिलाङी ने लगाया था दोहरा शतक || Double Century Cricket Player

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *