Arrest Munmun Dutta

#ArrestMunmunDutta: जाने क्यों उठी जेठालाल की बाबीता जी को गिरफ्तार करने की मांग, Twitter पर हुई ट्रोल

भारत मनोरंजन

लंबे अरसे से टेलीविजन पर राज कर रहा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो (Tarak Mehta ka Oolta Chasma) में बबीता जी (Babita Ji) का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) को कौन नहीं जानता। तारक मेहता का उल्टा चश्मा ना सिर्फ सब टीवी (Sab TV) का बल्कि सभी चैनलों में प्रसारित हो रहे कॉमेडी सीरियल (Comedy Serial) में से सबसे सभ्य माना जाता है। इस सीरियल का एक भी किरदार ऐसा नहीं है जिसे लोग पसंद ना करते हो इसके साथ ही इस में किरदार निभाने वाले एक्टिर को लोग पर्सनल लाइफ में भी काफी सम्मान और प्यार देते हैं, लेकिन जेठालाल (Jethalal) की पसंदीदा बबीता जी (Babita Ji) ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से जेठालाल के भी फैंस अब बबीता जी पर भड़क गए हैं और उन्हें गिरफ्तार (Arrest) करने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर #ArrestMunmunDutta काफी ट्रेंड करने लगा था, जिसको लेकर मुुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी हाल ही में सुर्खियों में बनी हुई है।

इसे भी पढें-   इस तरह जानें आपके शरीर की Immunity कमजोर है या स्ट्रॉन्ग || How can I check my immunity power at home?

मुनमुन दत्ता ने विशेष जाति पर की टिप्पणी, कहा भंगी जैसे नहीं दिखना चाहती

दरअसल मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें वह विशेष जाति के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आई, जिसके बाद विवाद ने काफी आग पकड़ ली। विशेष जाति पर टिप्पणी करने का आरोप मुनमुन पर लगाया जा रहा है। दरअसल रविवार को मुनमुन अपने फैंस के साथ इंट्रेक्ट कर रही थी, जिस दौरान वह बता रही थी कि उन्होंने मेकअप किया है और वे जल्दी यूट्यूब (Youtube) पर आने वाली है। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे शब्द गलत लहजे में बोल दिए कि उनके फैंस अब आग बबुला हो उठे है। वीडियो में मुनमुन के कहती नजर आ रही है कि उन्होंने लिप टिंट को हल्का सा बलश (Blush) की तरह इस्तेमाल किया है, क्योंकि वह जल्दी ही यूट्यूब पर दिखने वाली है और वह अच्छा दिखना चाहती हैं। वह भंगी की तरह बिल्कुल नहीं दिखना चाहती हैं। जिसके बाद लोगों को उनकी ये बात जरा भी रास नहीं आई और दलित समुदाय (Dalit Community) के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर सोशल मीडिया (Social media) पर लोग मुनमुन दत्ता को काफी ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ना सिर्फ मुनमुन दत्ता को ट्रोल किया जा रहा है बल्कि उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी की जा रही है। ट्विटर पर #ArrestMunmunDutta काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसके बाद मुनमुन दत्ता ने अपनी गलती को मानते हुए लोगों से माफी भी मांगी है।

अपने द्वारा किए गए कमेंट को लेकर मुनमुन ने मांगी माफी

मुनमुन का कमेंट सुनने के बाद उनके फैंस उन पर भड़क उठे लेकिन मुनमुन दत्ता द्वारा अपनी सफाई दी गई है, जिसमें उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी है। मुनमुन ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि वह सभी लोगों का सम्मान करती हैं और उन्होंने अपने वीडियो से भी वह विवादित हिस्सा हटा दिया है। मुनमुन लिखती है कि यह इस वीडियो के रेफरेंस में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था। जहां मैंने एक ऐसे शब्द का उपयोग किया जिसका अर्थ गलत लगाया गया है। मैंने उस शब्द को किसी को अपमान, डराने या अपमानित करने के इंटेंशन से या किसी की भावनाओं को हर्ट करने के इरादे से नहीं इस्तेमाल किया था। मुनमुन आगे लिखती है कि मेरी भाषा के अवरोध के चलते ही उस शब्द के अर्थ के बारे में मुझे सही मायने में गलत जानकारी दी गई थी। जब मुझे इस अर्थ के सही मायने से अवगत कराया गया तो मैंने इसे तुरंत हटा दिया है। मेरी हर इंसान जो किसी भी कास्ट, जेंडर, क्रीड का हो जो समाज और देश में अपना योगदान दे रहा है उनके लिए काफी इज्जत है। मुनमुन माफी मांगते हुए लिखती हैं कि मेरे द्वारा यूज़ किया गया उस शब्द से अनइंटेंशनली किसी भी इंसान को आहत हुआ हो तो मैं उसके लिए माफी मांगना चाहती हूं और अपने किए पर शर्मिंदा हूं।

 

बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था मुनमुन दत्ता का जन्म

बता दे कि मुनमुन दत्ता का जन्म बंगाल के दुर्गापुर (Durgapur, west bengal) में साल 1987, 28 सितंबर को हुआ था, वह 33 साल की है। मुनमुन दत्ता ने इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर किया हुआ है। मुनमुन एक बहुत ही अच्छी सिंगर है, वह आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए गाना भी गाया करती थी। करियर के शुरुआती दौर में मुनमुन ने कई फैशन शोज में हिस्सा लिया था, जिसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गई, जहां 2004 में उन्हें टीवी पर पहला ब्रेक मिला। हम सब बराती (Hum Sab Barati) से मुनमुन ने अपने एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। बता दें कि साल 2005 में मुंबई एक्सप्रेस (Mumbai Express) फिल्म में मुनमुन ने कमल हसन (Kamal Hassan) के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था।

इसे भी पढें-  शिव के 19 अवतार की विशेष रहस्यमय कहानियॉ जाने इनके बारे में || Lord Shiva avatars in Hindi

विवादों से रहा मुनमुन का वास्ता, कई मुद्दे को लेकर रही सुर्खियों में

गौरतलब है कि जाति विशेष टिप्पणी के लिए ही नहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) कई अन्य विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रही है। जब साल 2017 में मी टू मूवमेंट (#Metoo Movement) जोर पर था तब मुनमुन द्वारा भी खुलासा किया गया था, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था। इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए मुनमुन ने लिखा था कि इस तरह कुछ लिखने पर मेरी आंखें भर आती है पर जब मैं छोटी लड़की थी तब मेरे पड़ोस के अंकल और उनकी आंखें मुझे डराती थी। अंकल मुझे अक्सर ही गलत तरीके से छूते थे और मुझे धमकी देते थे कि अगर मैंने यह बात किसी को बताई तो अच्छा नहीं होगा। मुनमुन ने यह बात भी बताई कि उनके चचेरे भाई ने भी उन पर गलत नजर डाली थी। इतना ही नहीं 13 साल की उम्र में उनके ट्यूशन टीचर ने भी उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। मुनमुन ने एक और टीचर के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि वह लड़कियों के साथ गलत हरकतें करता था। वही मुनमुन अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही है। मुनमुन दत्ता अरमान कोहली (Armaan Kohli) के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। मीडियो रिपोर्ट के हिसाब से साल 2008 में अरमान और मुनमुन के बीच 14 फरवरी य़ानि कि वैलेंटाइन डे के दिन बहुत ही खतरनाक झगड़ा हुआ था। बताया जाता है कि इस दौरान अरमान कोहली ने मुनमुन पर हाथ उठाया था। जिसके बाद मुनमुन द्वारा पुलिस में अरमान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। डॉली बिंद्रा (Dolly Bindra) मुनमुन और अरमान के बीच हुए झगड़े की गवाही है। डॉली बताती हैं कि जब मुनमुन दत्ता और अरमान कोहली मॉरीशस वेकेशन पर गए थे तब भी उनमें झगड़े होते रहते थे। डॉली बिंद्रा के हिसाब से उन्होंने मुनमुन को कई बार रोते हुए घर से बाहर निकलते हुए देखा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *