निर्मल सैनी

कोरोना से हार गई पूर्व वॉलीबॉल प्लेयर और मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह

खेल भारत

मिल्खा सिंह को तो सब जानते है लेकिन क्या आप निर्मल सैनी को जानते है? और आसान शब्दो में कहे तो निर्मल मिल्खा सिंह अब शायद अंदाजा लगा सकते है, जी हाँ निर्मल मिल्खा सिंह, मिल्खा सिंह की पत्नी थी जिनका कोरोना के वजह से निधन हो चुका है। निर्मल केवल मिल्खा सिंह की पत्नी के नाम से नही जानी जाती थी बल्कि वह एक वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी है। निर्मल सिंह के बारे में और भी ऐसी ही अनेक बाते आज इस आर्टिकल में बताया जा रहा है।

ये भी पढें-  अब तक कितने भारतीयों को नोबेल पुरस्कार मिला है || Person Who got Nobel Prize in India

कौन थी निर्मल सैनी

निर्मल सैनी या निर्मल मिल्खा सिंह, जिन्हे हम मिल्खा सिंह की पत्नी के नाम से जानते है, एक बहुत ही मशहूर वॉलीबॉल प्लेयर रह चुकी है। केवल प्लेयर ही नही बल्कि टीम की कप्तान भी थी। निर्मल जी का जन्म 8 अक्टूबर 1938 में शेखपुरा, पाकिस्तान में हुआ था। वह वॉलीबॉल में काफी रूची रखती थी और तीन अलग अलग मौको पर पंजाब वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी थी। साल 1955 में जब निर्मल भारतीय वॉलीबॉल टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर गई थी तब वहाँ उनकी मुलाकात पहली बार मिल्खा सिंह (तब भारतीय एथलेटिक्स का हिस्सा थे) से हुई थी। दरअसल कोलंबो में एक मशहूर भारतीय व्यापारी नें दोनो की टीमों को खाने पर आमंत्रित किया था। यहीं मिल्खा सिंह को निर्मल जी पसंद आ गई थी उन दोनो ने यहाँ कुछ देर तक बाते भी कि लेकिन बात कुछ आगे नहीं बढ पाई थी इसके बाद दोनो वापस से 1960 में दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में मिले और यहाँ से उनकी प्रेम कहानी की बात आगे बढी। काफी दिनों तक एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने के बाद दोनो ने जीवन भर साथ रहने का निर्णय किया।

लेकिन इनके शादी वाले फैसले से परिजन खुश नही थे, फिर मदद के लिए तब पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो आगे आये और दोनो के परिवार वालो से बात कर उन्हे मना लिया। फिर क्या था साल 1962 में दोनो ने शादी कर ली। निर्मल जी अपने परिवार वालो के लिए रीढ की हड्डी थी, अथार्त वह न केवल मिल्का सिंह के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए हमेशा एक ढाल बनकर रही।  इनके तीन बेटियां और एक बेटा है। इनके बेटे जीव मिल्खा सिंह एक बहुत ही शानदार गोल्फर है जिन्हे पद्मश्री भी मिल चुका है।

 

कैसे हुआ निर्मल मिल्खा सिंह का निधन

दरअसल सबसे पहले मिल्खा सिंह बीमार हुए थे। उनके घर के स्टाफ कोविड पॉजिटिव पाये गये थे उसके बाद मिल्खा सिंह, उनकी पत्नी निर्मल और घर में उपस्थित अन्य सदस्यों ने कोरोना का टेस्ट करवाया जिसमें मिल्खा सिंह पॉजिटिव पाये गये थे  लेकिन अन्य सदस्य का रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी, मिल्खा सिंह को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इसके बाद उनकी पत्नी निर्मल की हालत बिगङने लगी उनका वापस से कोरोना का टेस्ट कराया गया और इस बार उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया और उन्हे भी अस्पताल में भर्ती किया गया। पूरे 19 दिनों तक निर्मल कोरोना डट कर लङती रही लेकिन 13 जून 2021 की शाम को उनकी हालत बिगङने लगी, ऑक्सीजन की लेवल भी कम होने लगा था डॉक्टरो ने तमाम कोशिश कि लेकिन उन्हे बचा नहीं पाये।

ये भी पढें-  Instagram ने भगवान शिव के हाथ में दिखाया वाइन का ग्लास, बीजेपी नेता ने दर्ज कराई FIR

कोरोना के सामने निर्मल मिल्खा सिंह हार गई, उन्होने रविवार शाम को अपनी अंतिम सांस लेकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मिल्खा सिंह अभी भी अस्पताल में भर्ती है, उनकी पत्नी निर्मल का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए किया गया। निर्मल जी एक वॉलीबॉल की प्लेयर होने के बावजूद मिल्खा सिंह के घर को अच्छे से सम्भाला था। मिल्खा सिंह अपनी पत्नी के अन्तिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये  क्योकि वे अभी तक अस्पताल में भर्ती है और कोरोना से लङ रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *