curd tips Dahi Khane ke Nuksan in Hindi

Curd Tips : गलती से भी ना करें दही के साथ इन चीजों का सेवन, नहीं तो सेहत को होगा भारी नुकसान || Dahi Khane ke Nuksan in Hindi

स्वास्थ्य

दही (Curd) सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है और दही हर किसी को पसंद होता है। लेकिन गलत चीजो के साथ दही खाने से बहुत नुकसान भी होते है (Dahi Khane ke Nuksan in Hindi).  कोई दही (Curd) में शक्कर मिलाकर खाना पसंद करता है तो कोई दही चावल (Curd Rice) पसंद करता है। किसी को कई तराह के पराठे के साथ दही भाता है तो कोई फ्रूट सलाद (Fruit Salad) में दही (Curd) मिलाकर खाता है। दही का सेवन हर कोई अपने स्वाद और अपनी इच्छा के अनुसार करता है। दही में कई तरह के पौष्टिक तत्व (Nutrients) पाए जाते हैं जिसके चलते यह काफी हेल्दी भी माना गया है। दही में प्रोटीन (Protein), कैल्शियम (Calcium), विटामिन बी (Vitamin B), विटामिन B12 (Vitamin B 12), राइबोफ्लेविन (Riboflavin) जैसे तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही दही लैक्टिक एसिड (Lactic acid) का अच्छा स्रोत माना गया है। दही खाने से ना सिर्फ पाचन तंत्र ठीक होता है बल्कि यह हड्डियों को मजबूत करता है, इम्यूनिटी (Immunity) को बढ़ाता है और वजन कम (Weight Loss) करने में भी काफी मदद करता है।

ये भी पढें-   जामुन खाने के फायदे और नुकसान || Jamun Khane ke Fayde aur Nuksan in Hindi

दही खाने के नुकसान || Dahi Khane ke Nuksan in Hindi

रात के समय नहीं करना चाहिए दही का सेवन | Curd should not be eat at night

दही (Curd) जितना स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है उतना ही अगर इसे गलत वक्त या गलत चीजों के साथ खाया जाए तो नुकसानदय भी हो सकता है। गलत समय पर अगर दही का सेवन किया जाए तो यह सेहत को बिगाड़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार दही का सेवन कभी भी रात को नहीं करना चाहिए क्योंकि दही की तासीर ठंडी मानी गई है, जिसके कारण यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। वहीं दोपहर 3:00 बजे से पहले पहले दही (Curd) का सेवन कर लेना चाहिए, अगर रात को दही खाया जाए तो यह म्यूकस (mucus) बन सकता है। इसके साथ ही रात को दही खाने की वजह से बलगम की समस्या, मोटापा (Obesity), स्किन से रिलेटेड (Skin problem) प्रॉब्लम जैसे की इन्फेक्शन (Infection) की दिक्कत सामने आ सकती है। गलत समय के साथ ही अगर दही को इन फूड्स के साथ खाया जाए तो यह सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं वह कौन से फूड्स है जिसको दही के साथ नहीं खाना चाहिए।

प्याज और दही साथ में खाना पड़ सकता है शरीर पर भारी | Eating onion and curd together is harmful

अक्सर लोग अपने खाने में रायते को बड़ा पसंद करते हैं और गर्मी के समय इसका सेवन तो ज्यादा किया जाता है। वही गर्मी में प्याज (Onion) का सेवन भी अच्छी मात्रा में किया जाता है क्योंकि प्याज (Onion) शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है।  कई लोग दही (Curd) में प्याज बनाकर उसका रायता तैयार करते हैं और इसका सेवन करते है। यह स्वाद में काफी अच्छा लगता है लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह हानिकारक हो सकता है। आयुर्वेद में माना जाता है कि दही की तासीर ठंडी होती है वही प्याज गरम होता है और अगर दोनों को एक साथ प्रयोग करके इसका सेवन किया जाए तो एलर्जी (Allergy) का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही शरीर पर चिक्कत, सोरायसिस, पेट से संबंधी समस्या जैसे की एसिडिटी (Acidity), उल्टी (Diarrhea), गैस (Gas) जैसी समस्या हो सकती है।

दूध और दही को साथ में खाने से करें परहेज | Avoid eating milk and curd together

दूध (Milk) और दही (Curd), अक्सर लोग इन दोनों को मिलाकर लस्सी (Lassi) बनाकर पिया करते हैं। वहीं, दही, दूध से बना सब प्रोडक्ट है। लेकिन इन दोनों का साथ में खाना आयुर्वेद के हिसाब से माननीय नहीं है। ऐसा माना जाता है कि अगर दूध और दही को साथ में खाया जाए तो इससे पेट में दर्द इनडाइजेशन (Indigestion), डायरिया, गैस जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

आम और दही साथ में खाने से हो सकता शरीर पर नुकसान | Eating mongo and curd together is harmful

फलों का राजा माने जाने वाला आम (Mango) हर किसी को पसंद होता है। वही गर्मी के मौसम में आम लस्सी (Mango lassi) का क्रेज भी देखने को मिलता है। लेकिन अगर आम के साथ दही (Curd) या आम लस्सी खाई जाए तो यह सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है, क्योंकि आम और दही दोनों की तासीर एक दूसरे से अलग होती है, जिस वजह से शरीर पर त्वचा से संबंधित रोग (Skin Problem) हो सकते हैं। इसके साथ ही शरीर में टॉक्सिन (Toxin) बढ़ता है जिसकी वजह से सीधा डाइजेशन प्रभावित होता है।

मछली प्रेमियों को दही से बनानी चाहिए दूरी, नहीं तो हो जाएगी ये मूसीबत | Fish lovers should make distance with curd

मछली (Fish) प्रेमियों को भी दही नहीं खाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि दो प्रोटीन (Protein) से भरे हुए भोजन को कभी साथ में नहीं खाना चाहिए। जहां दही (Curd) में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है, वही मछली (Fish) भी प्रोटीन से भरपूर होती है। ऐसे में अगर दोनों का सेवन साथ में किया जाए तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा और आपको बीमारियों से भर देगा। इन दोनों का सेवन करने के कारण पेट में दर्द, अपच (Indigestion) जैसी समस्या आ सकती हैं।

उड़द दाल और दही को साथ में करें अवॉइड | Avoid Urad Dal and Curd Together

वहीं अगर दही (Curd) को उड़द की दाल (Urad Dal) के साथ खाया जाए तो इसके कारण शरीर में सूजन (body swelling), लूज मोशन (Loose motion), पेट में एसिडिटी (Acidity) की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए कभी दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए।

खट्टे फलों के साथ कभी ना करें दही का सेवन | Never eat curd with sour fruits

वही कभी भी खट्टे फलों (Sour fruits) के साथ दही (Curd) का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि दोनों में ही अलग-अलग एंजाइम (enzymes) पाए जाते हैं। दही और खट्टे फल में अलग-अलग एंजाइम (enzymes) होने के चलते इन दोनों के पाचन में काफी दिक्कत हो सकती है और इसके कारण पाचन क्रिया (digestion process) भी धीमी पड़ सकती है। पाचन क्रिया धीमी पड़ने के चलते डायरिया, अपज और कब्ज जैसी समस्या आगे उत्पन्न हो सकती है, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

घी (Ghee) और तेल (Oil) से बनी चीजों के साथ भूल से भी ना करें दही का सेवन

ज्यादातर लोग पराठे के साथ दही (Curd) का सेवन करना काफी पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादा तेल (Oil) और घी (Ghee) से बने फूड आइटम्स को दही के साथ नहीं खाना चाहिए। तले हुए पकोड़े या पनीर फ्राई जैसे ऑइली फूड को दही (Curd) के साथ खाना अवॉइड करना चाहिए, इससे पाचन धीमा पड़ जाता है, जिसके चलते पेट से संबंधित कई समस्या उत्पन्न हो सकती है और यह आपको आलसी (Lazy) भी महसूस करा सकता है।

ये भी पढें-  Healthy Diet Tips : सुबह बासी मुंह इन 6 चीजों का करें सेवन, शरीर रहेगा रोग मुक्त

दूध और केला अगर हीरा है तो केला और दही है जीरा

दूध और केले (Milk and Banana) का कॉन्बिनेशन शरीर के लिए अमृत जैसा है। लेकिन अगर दही और केले (Curd and Banana) को साथ में खाया जाए तो इससे हेल्थ को काफी नुकसान पहुंच सकता है। दही और केले का सेवन एक साथ करने से बचना चाहिए। अगर आप दही खा रहे हैं तो 2 घंटे के गैप के बाद ही केले का सेवन करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *