Beverage

Beverages: गर्मी के बचने का सटीक समाधान

लाइफस्टाइल

शीतल पेय Beverage एक ऐसी चीज जिसे बच्चो से लेकर बङे तक सब बहुत चाव से पीते है। गर्मी का मौसम आते ही हम तरह तरह की Beverage पीने लग जाते है पर सब शीतल पेय Beverage सेहत के लिए सही नहीं होती है। और अब जब गर्मी का मौसम आ ही गया है तो क्यों न कुछ Beverages के ऊपर ही थोङी चर्चा हो जाए। इस article में गर्मी को मात देने के लिए किन किन Beverages का सेवन किया जा सकता है इस बारे में बताया जाएगा। यह सारे Beverage ही आपके सेहत के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

इसे भी पढें-  Baby Care Tips in Hindi: गर्मियों में बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स

सबसे बेहतरीन शीतल पेय (Beverage) जिसे आप घर पर ही बना सकते है

 

नींबू पानी ( Lemonade) :  क्या आप जानते है नींबू पानी गर्मी के दिनों मे आपके शरीर को Hydrated रखता है? यदि नहीं जानते है तो गर्मी का मौसम आ ही गया है नींबू पानी पीना शुरू कर दीजिए। इस Beverage बनाने में कोई ज्यादा समय नहीं लगता और ना ही कोई विशेष ingredients, बस एक दो नींबू, नमक, चीनी और पानी। इन सबको अच्छे से mix कर लीजिए और बन कर तैयार हो गया आपका नींबू पानी। वैसे तो इसे शिकंजी भी कहा जाता है या फिर lemonade।

 

आम पन्ना: इसके बिना तो गर्मी के मौसम अधुरा है। आम पन्ना एक सबसे बेहतरीन Beverage मे से है। नाम से तो समझ मे आ ही गया होगा की यह आम से बनकर तैयार होता है। आम जो की सबका पसन्दीदा फल और फलो का राजा भी माना जाता है। आम में थोङी जीरा और पुदीना को mix कर दे और बर्फ डाल कर इस Beverage का लुप्त उठायें। इसको एक बार सेवन करने से आप पूरे दिन refresh रहते है।

 

जलजीरा: यदि आपको digestion सम्बन्धित कोई असुविधा है तो इस Beverage का जरुर इस्तेमाल करे। नाम से तो समझ आ ही गया होगा की यह जीरे से तैयार किया जाता है। जीरे को भुन कर पानी और कई मसालो के साथ mix करके इस Beverage को बनाया जाता है। यह Beverage गर्मी के मौसम मे काफी गुणकारी साबित होता है।

 

छांच: छाच को butter milk के नाम से भी जाना जाता है। यह दही से बनी हुई एक शानदार Beverage है। इसको पीते ही शरीर के बाहर एवं अन्दर ठण्डक महसुस होती है। दही में सिर्फ मसाले के तौर पर जीरा और स्वादनुसार नमक मिलाये और yummy छांच बनकर तैयार।

 

नारियल पानी: गर्मी का मौसम हो और नारियल पानी ना पिया जाए फिर तो गर्मी के मौसम का मजा ही किरकिरा हो जाएगा। एक ग्लास नारियल पानी ही आपको गर्मी में पूरे दिन chilled रख सकता है।

 

गन्ने का जूस: गन्ने मे natural मिठास होती है और गन्ने के जूस को Energy Drink के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है। यह शरीर के plasma बनाने में और body fluid मे मदद करती है जिससे आप पूरे दिन fresh और hydrated रह सके। इसमे इतनी मिठास होती है की अलग से शक्कर डालने की घी जरुरत नही पङती है।

इसे भी पढें-   Summer Skin Care Tips: गर्मियों में ये टिप्स आपकी स्किन को रखेंगे हेल्दी और फ्रेश

लस्सी: घर मे अगर दही बच गयी हो तो उसका इस्तेमाल इस Beverage को बनाने मे करे।लस्सी में काफी कुछ जैसे की dry fruits, नारियल, आम, क्रीम इत्यादि डाल सकते है जिससे की इसका taste दोगुणा बढ जाता है।

 

तरबूज का जूस: गर्मी के मौसम मे तरबूत खाना ही चाहिए, इसमे पानी का मात्रा बहुत होती है जो की गर्मी के मौसम के काफी अच्छा माना जाता है। यह आपके पेट को ठण्डक प्रदान करता है और पेट की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।

 

यह सारी Beverage स्वाद में काफी अच्छी और पौष्टिक होते है और तो और इसे आप घर पर ही आसानी ने बना सकते है। यदि आपके घर मेहमान आये हुए है तो आप इस Beverage से उनका स्वागत भी कर सकते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *