oxygen plants

क्या आपको भी भविष्य में ऑक्सीजन की कमी को लेकर डर सता रही है? तो लगाए यह 6 पेड़

कोरोना लाइफस्टाइल स्वास्थ्य

वर्तमान में कोरोनावायरस (Corona virus) की दूसरी लहर चल रही है। ऐसे में सभी राज्यों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं अगर कोविड हॉस्पिटल (Covid Hospital) की बात करें तो इन दिनों हॉस्पिटल में बेड की कमी देखी जा रही है, और ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen cylinder) के लिए हर जगह मारा मारी चल रही है। कहीं ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen cylinder) नहीं मिल रही, तो कहीं ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी (Oxygen cylinder black marketing) हो रही है। जिससे हर दिन कई लोगों की मृत्यु हो रही है। इस स्थिति में कई एक्सपर्ट की माने तो उनका कहना है कि अगर हम इन 6 पौधों को लगाए होते तो आज हमें ऑक्सीजन की कमी (Lack of oxygen) से जुझना नहीं पड़ता। एक समय था, जब लोग सिर्फ पेड़ों पर निर्भर रहते थे, जहां से उन्हें ऑक्सीजन के साथ साथ खाने पीने की चीजें भी मिलती थी, लेकिन अब ऐसा हो रहा है कि फैक्ट्रियों में ऑक्सीजन बनाने का काम (Oxygen generation) किया जा रहा है। क्योंकि कोरोना संक्रमण के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो रही है। ऑक्सीजन की कमी सिर्फ एक देश में नहीं हो रही है, ऐसे कई देश है जहां लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen cylinder) का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में आइए हम जानते हैं कि ऐसे कौन से पेड़ है जिनको लगाने से हमें ऑक्सीजन ज्यादा से ज्यादा मिल पाएगी। जिसके लिए हमें थोड़ा सा जागरूक होने की जरूरत है।

इसे भी पढें-   Chocolate खाओ और सारी समस्याओं से निजात पाओ || चॉकलेट खाने के फायदे

सभी जानते हैं कि हमारे आसपास जो पेड़ पौधे हैं उनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है। इसके बावजूद भी लोग आजकल पेड़ों की कटाई कर रहे हैं और उसके सामने बहुत कम ही पौधरोपण (Plantation) कर रहे हैं। जिसके चलते आगे चलकर यह बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है। बता दें कि हमारे आसपास जो नीम, पीपल, बरगद आदि के जो पेड़ है वह हमें पूरी टाइम ऑक्सीजन देती है और हमसे कार्बन डाइऑक्साइड को लेती है। जिससे वातावरण को शुद्ध होता ही है साथ ही हमें भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन भी मिलता है।

6 पेड जो देते है ऑक्सीजन और शुद्ध करते है वातावरण

नीम के पेड़ से मिलती है भरपूर ऑक्सीजन

हमारे पूर्वज नीम के पेड़ (Neem tree) को पूजते आ रहे हैं और यह परंपरा आज भी कायम है। नीम में कई औषधीय गुण (Medicinal properties) पाए जाते हैं। जिसका उपयोग कई तरह से किया जाता है। वहीं नीम एक ऐसा पेड़ है जो पूरे टाइम ऑक्सीजन देता है और हवा में फैली गंदगी को भी शुद्ध करता है। ऐसे में नीम का पेड़ अधिक से अधिक अपने आसपास लगानी चाहिए, क्योंकि इससे उत्पन्न होने वाले ऑक्सीजन हवा में फैले बैक्टीरिया को मारने में भी मदद करता है।

जितना बड़ा और घना होता है बरगद का पेड़, उतना ही अधिक देता है ऑक्सीजन

बरगद का पेड़ (Banyan Tree) एक ऐसा दूसरा पेड़ है जो काफी महत्वपूर्ण है, इसे नेशनल ट्री भी कहा जाता है। बरगद के पेड़ (Banyan Tree) की हिंदुओं द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह विशाल पेड़ जितना ज्यादा विशाल होता है और इसकी छाया जितनी अधिक होती है, यह उतना ही अधिक ऑक्सीजन भी उत्पन्न करता है, इसकी छाया से इसका ऑक्सीजन लेवल (Oxygen level) नापा जाता है। इसके कई औषधीय गुण भी है। बरगद का पेड़ 60 से 80 फीट तक लंबा होता है, जो कई पीढ़ियों तक लोगों को ऑक्सीजन देता है।

पीपल का पेड़ सबसे अधिक करता है ऑक्सीजन का निर्माण

यह सभी जानते हैं कि पीपल का पेड़ (Ficus tree) एक ऐसा पेड़ है जो अन्य पेड़ों की तुलना में सबसे अधिक ऑक्सीजन देता है। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का एक अलग ही महत्व है, जिसकी पूजा अर्चना की जाती है यह इतना अधिक ऑक्सीजन का निर्माण (Build oxygen) करता है कि इसकी तुलना में कोई फैक्ट्री भी इतना ऑक्सीजन नहीं बना पाएगा। यह पेड़ आयुर्वेदिक गुण से भी भरपूर माना गया है।

कई गुणों से भरपूर है जामुन का पेड़

जामुन का पेड़ (Berry tree) हमें फल तो देता ही है, साथ ही यह काफी फायदेमंद भी है। यह ऑक्सीजन का निर्माण करता है। साथ साथ सल्फर और नाइट्रोजन जैसे गैसों को शुद्ध बनाने का भी कार्य करता है। इसलिए इस पेड़ को कम नहीं समझा जा सकता, जिसके इतने सारे गुण हैं।

अशोक का पेड़ वातावरण बनाए शुद्ध

हम सभी ने अशोक का पेड़ (Ashoka tree) भारी मात्रा में गार्डनों में देखा ही है, लेकिन यह घरों के आसपास बहुत कम मात्रा में देखा जाता है। शायद लोगों को इसके गुणों के बारे में पता ही नहीं है, लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि अशोक का पेड़ (Ashoka tree) कई गुणों से भरपूर है। सबसे पहला कि यह वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ा देता है। साथ ही वातावरण में फैले अशुद्ध गैसों को अपने अंदर सोख कर वातावरण को शुद्ध करने का भी कार्य करता है, इसलिए अशोक का पेड़ आसपास होना ही चाहिए।

कई गुणों से भरपूर है अर्जुन का पेड़

छठावां पेड़ अर्जुन का पेड़ (Arjun tree) है, जिसकी पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि यह सीता माता का प्रिय है। आयुर्वेद में भी अर्जुन का पेड़ काफी महत्व रखता है, जो कई बीमारियों में दवा का काम करता है। जैसा ही हमने ऊपर देखा की जो भी पेड़ है, सभी ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ता है, यह पेड़ भी वातावरण में फैलें अशुद्ध गैसों को सोखकर ऑक्सीजन का निर्माण करता है।

इसे भी पढें-  Scraps: जानिए किन सब्जियों की होती है scraps framing

इस प्रकार यदि हम इन छह प्रकार के पेड़ों को अपने आसपास लगाते हैं तो हमें कभी भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। इस बात को लेकर वैज्ञानिकों ने भी अपने तर्क वितर्क दिए हैं, जिन्होंने भी यह कहा है कि इन पेड़ों से सबसे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण होता है। साथ ही वातावरण भी शुद्ध बना रहता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *