Mysterious place in India in Hindi

Mysterious place in India || भारत की रहस्य से भरी एवं चौकाने वाली जगह

अजब गजब भारत

रहस्य से भरी जगहों (Mysterious place in India) के बारे में सुनने के बाद वहां जाने का अलग ही उत्साह होता है और ऐसे रहस्य से भरे जगहों को देखने की उत्साह और भी ज्यादा बढ जाता है। हम एक ऐसे देश में रहते है, जिसका अपना ही एक अलग इतिहास है। भारत के इतिहास को जानने के लिए हर साल अनेकों विदेशी पर्यटक आते है लेकिन यह देश जितना ऐतिहासिक है उतना ही रहस्य से भी भरा हुआ है। जी हाँ भारत में कुछ ऐसी जगह भी है जहाँ कई अनकहीं कहानियाँ या यूँ कहा जाए की बहुत सारी रहस्य छिपी हुई है। इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ रहस्य से भरी जगहो के बारे में उल्लेख किया गया है जिसे पढकर आप हैरान हो जायेगे।

ये भी पढें-   पांडवों ने यहां बनाई स्वर्ग की सीढ़ियाँ, केवल 4 महीने ही दिखाई देती है यह सीढ़ियाँ

भारत की कुछ रहस्य से भरी जगह (Mysterious place in India in Hindi)

भानगढ का किला || Bhangarh Fort, Rajisthan

भानगढ का किला भारत के राजस्थान में स्थित एक डरावना किला है। यह जगह राजस्थान का सबसे डरावना और काफी रहस्य से भरा जगह माना जाता है। जंगलो के बीच स्थित इस किले को सबसे डरावना किला बताने के पीछे भी एक रहस्य है। दरअसल कहानी यह है कि एक जादूगर भानगङ की राजकुमारी से प्रेम कर बैठा और काला जादू की मदद से उसे हासिल करना चाहता था पर राजकुमारी ने कुछ एसा किया जिससे की जादूगर का जादू उल्टा पर गया और इस वजह से उसकी मौत हो गई। लेकिन मरने से पहले उसने यह श्राप दे दिया की इस किले में रहने वालो की जल्द ही मृत्यु हो जायेगी और उनकी आत्माएं हमेशा भटकती रहेगी। इस कहानी के बाद लोगो का मानना है कि आत्माएं ऐसे ही इस किले में भटक रही है।

लोकतक झील में फ्लोटिंक द्वीप, मणिपुर || Floating island in Loktak lake, Manipur

भारत के दक्षिण पूर्व राज्य मणिपुर के लोकतक में स्थित यह फ्लोटिंक द्वीप कोई सामान्य जगह नही है। यहां एक रहस्य से भरा हुआ नजारा देखने को मिलता है क्योंकि यह फ्लोटिंक द्वीप कोई ऐसा वैसा द्वीप नही बल्कि मिट्टी, वनस्पतियों एवं अनेक कार्बनिक पदार्थो के समुह से बना हुआ द्वीप है। कुछ तो इतने बङे है कि उन पर बहुत सारे रिसॉर्ट भी बनाए गये है।

बोटैनिकल गार्डन, कोलकाता || Botanical Garden, Kolkata

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित बोटानिकल गार्डन (Botanical Garden, Kolkata) भी किसी रहस्य वाली जगह से कम नहीं है। यहां एक बरगद का पेङ है जिसे ग्रेट बरगद का पेङ कहा जाता है, दरअसल यह पेङ कोई आम पेङ नही है। यह करीबन 250 साल पुराना बरगद का पेङ है, इसकी जडे़ हवाई जंगल की तरह दिखाई देता है। इतना ही नही इसकी जङ सतह से 25 मीटर ऊपर है जो कि आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है।

लोनर क्रेटर झील || Lonar Crater Lake

महाराष्ट्र में स्थित यह झील भी रहस्य से भरी हुई है। ऐसा माना जाता है कि इस झील का निर्माण उल्कापिंड के भूमि से टकराने की वजह से हुआ है। इस झील का उल्लेख तो पुराने साहित्यों में भी किया गया है। इस झील की रहस्य वाली बात यह है कि इसका पानी खारा एवं क्षारीय दोनो ही है।

तैरने वाले पत्थर, रामेश्वरम || Floating Stones, Rameswaram

रामायण में हमने यह कहानी तो सुनी ही होगी की लंका तक पहुँचने के लिए पत्थरो से पुल बनाए गये थे, तो ऐसा मानना है कि उन पत्थरो का अवशेष आज भी मौजुद है यह अवशेष रामेश्वरम में देखने को मिलते है जहां अभी भी उन पत्थरो पर भगवान राम का नाम लिखा हुआ है। रहस्य वाली बात यह है कि इन पत्थरो को यदि पानी से भरे बर्तन में रखा जाए तो यह पत्थर उसमें तैरने लगते है।

शनि शिंगणापुर, महाराष्ट्र || Shani Shingnapur, Maharashtra

अहमदनगर ज़िले महाराष्ट्र के एक गाँव में स्थित शनि शिंगनापुर गाँव भी किसी रहस्य से कम नहीं है। यहां के घरो में दरवाजें देखने को नहीं मिलेगे और न ही यहां के लोग अपनी कीमती चीजों को बंद करके रखते है। है न यह आश्चर्य करने वाली बात, वहाँ के लोगो का मानना है कि स्वयं भगवान शनि गांव की रक्षा करते है। जो भी यहां अपराध करने की कोशिश करता है भगवान शनि ही उनको दण्डित करते है।

ये भी पढें-   Village of Dwarf: बौनों का रहस्य गांव, इस गांव में लोगों आना का वर्जित है

यह उनमें से कुछ ऐसी जगह है जिसके बारे में सुनने के बाद उस रहस्य को अपनी आँखो से देखने का बार बार मन करता है। रहस्य से भरी जगहों (Mysterious place in India) पर घुमने में मजा भी दोगुना आता है।

Spread the love

4 thoughts on “Mysterious place in India || भारत की रहस्य से भरी एवं चौकाने वाली जगह

  1. भारत में और भी रहस्यमय जगह है उनके बारे में भी बताये।

  2. भानगढ का किला बहुत डरावना है गया हूँ मै वहॉ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *