Palestine

Israel और Palestine में क्यों हो रहे है विवाद?

दुनिया

पिछले एक हफ्ते से Israel और Palestine के बीच झङप होने की खबरे देखने को मिल रही है। शुक्रवार देर रात को अल अक्सा मस्जिद परिसर में कुछ Israel के पुलिस और Palestine के श्रध्दालुओं के साथ झरप हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस झङप में मस्जिद एवं यरुशलम के अन्य जगहों पर कुल 170 लोगो के घायल होने की खबर मिली है। दरअसल Israel और Palestine दोनो ही देश यरुशलम पर अपना दावा करते आये है। यह यहुदियों का एक पवित्र धर्मस्थल माना जाता है और बीते कुछ दिनों से यरुशलम में हिंसा काफी ज्यादा बढ गया है। लेकिन इस झङप का वजह क्या थी वह इस आर्टिकल में बताया जाएगा।

इसे भी पढें-   महिलाओं के लिए सरकार ने बनाएं है सुरक्षा और समानता का अधिकार, क्या आपको है इसकी जानकारी

Israel और Palestine के लोगो के बीच झङप के कारण

बीते कई दिनों में काफी लोग घायल हो चुके है, वैसे तो झङप का मुख्य कारण यहुदि settlers अथार्त जिन्हे Palestine में बसाया गया है उनका है। दरअसल ये लोग उस जमीन पर दावा कर रहे है जो की Palestine के लोगो का है और अपने घर को गवाने के डर से Palestine के लोग प्रदर्शन कर रहे है। यही वजह है कि एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस पर पत्थराव किया जिसके बदले पुलिस ने उस प्रदर्शनकारी पर rubber bullets और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। रमजान के शुरू होते ही यरुशलम मे यह झङप देखने को मिल गई थी, हर रात हिंसा की घटनायें देखने को मिल रही थी। हिंसा से बचाने के लिए वहां रह रहे Palestine के लोगो को वहां से हटाया जा रहा था जिस पर यहां से हटाये जाने के लिए लोग केस लङ रहे है।

बीते शुक्रवार को अल अक्सा मस्जिद में करीबन दस हजार Palestine के लोग नमाज के लिए जमा हुए थे। नमाज के बाद लोग इकट्ठा होकर Palestine के लोगो को उनके घरो से हटाए जाने पर विरोध करने लगे। इतना ही नही इफ्तार के बाद ही अल अक्सा मस्जिद के पास लोगो ने पुलिसकर्मियों के साथ हिंसक झङप करना शुरू कर दिया। पुलिस ने झङप को रोकने की बहुत कोशिश की और अन्त में इस हिंसा को रोकने के लिए water canon का इस्तेमाल किया जिससे की प्रदर्शनकारी तितर बितर हो जाए और इस झङप को काबू में किया जा सके। झङप को रोकने के लिए अल अक्सा मस्जिद के एक अधिकारी ने loudspeaker के जरिए लोगो को मस्जिद में शान्ति बनाए रखने के लिए अपील भी की।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों के ऊपर पटाखे, पत्थर तथा अन्य वस्तुओं से हमले किए जिसके वजह से 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, इनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। Palestine के राष्ट्रपति ने Israel को इस झङप का दोषी बताया है।

विवाद की वजह क्या है?

विवाद की वजह 1967 में ही शुरू हो गई थी जब Israel ने युध्द के बाद यरुशलम को अपने कब्जे में कर लिया था और इसके बाद ही पूरे शहर को राजधानी घोषित कर दिया था। Palestine के लोगो का कहना है कि एक बार Palestine पूरी तरह से आजाद हो जाए तो पूर्वी यरुशलम उनकी राजधानी होगी। लेकिन फिलहाल तो यहुदि settlers को शेख जर्राह district में बसाने की योजना और वहां से Palestine के लोगो को उनके घरो से निकाले जाने पर वहां के लोग विवाद कर रहे है।

इसे भी पढें-  Brown rice: स्वास्थ्य के लिए क्यों है फायदेमंद ?

वैसे तो Israel और Palestine के बीच होने वाला विवाद सदियो से चला आ रहा है लेकिन अभी वर्तमान में हो रहे झङप अब गम्भीर होता जा रहा है, दोनो के तरफ से रॉकेट दागे जा रहे है। इतना ही नही अब तो इसमें हमास के कट्टरपंथी भी शामिल हो गए है। Israel के तरफ से रॉकेट दागने के वजह से हमास को काफी नुकसान पहुँचा है और साथ ही साथ कई Palestine के लोग घायल हुए है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *