Sushil Kumar

Sushil Kumar: कहाँ है ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार?

खेल भारत

सुशील कुमार (Sushil Kumar) पहलवान पर पूरा देश गर्व करता था लेकिन अब इसी पहलवान को पुलिस murder केस के जुर्म में ढूंढ रही है। जी हाँ देश को Olympic में मेडल दिलाने वाले सुशील कुमार एक हत्याकांड में फंस चुके है। इतना ही नहीं इस जुर्म में वह एक मुख्य आरोपी भी है और अपने जुर्म से बचने के लिए पुलिस से भाग भी रहे है। फिलहाल तो सुशील कुमार (Sushil Kumar) को पकङने में पुलिस अपने तरफ से पूरी कोशिश कर रही है, और ऐसी खबर आ रही है कि पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) को उत्तराखण्ड में देखा गया है और वह खुद को बचाने के लिए देश छोङकर नेपाल भी भाग सकता है।

ये भी पढें-   Narada Sting Case: क्या है बंगाल का नारदा घोटाला इसकी पूरी कहानी?

कौन है सुशील कुमार? Who is Sushil Kumar?

सुशील कुमार (Sushil Kumar) भारत के एक बहुत ही बेहतरीन कुश्ती पहलवान (Indian wrestler) है जिसने भारत को कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर (International level) पर पदक दिलाया है। सुशील कुमार का जन्म २६ मई १९८३ में दिल्ली के नफजगढ के एक छोटे से गांव बापरोला में हुआ था। इनके के पिता का नाम दीवानसिंह और माता का नाम कमला है। सुशील कुमार अपने तीन भाईयों में सबसे बङे थे और इन्हे बचपन से ही कुश्ती का बहुत शौक था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा बापरोला से पूरा करके स्नातक की पढाई उन्होने दिल्ली से की। इन सब के बीच वे कुश्ती को नही भूले, सुशील कुमार बचपन से ही महाबली सतपाल के छत्रछाया में कुश्ती करते रहे और सतपाल ने भी सुशील कुमार को बखुबी निखारा।

साल 2006 के दोहा एशियाई खेलो मे सुशील कुमार ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का पहला परिचय पूरे देश को दिया। इसके बाद तो उन्हे रोकना मुश्किल हो गया क्योकि फिर अगले साल 2007 में उन्होने सीनियर एशियाई खेलो में रजत पदक और कनाडा में राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद बीजिंग ओलम्पिक में कास्य पदक एवं लन्दन ओलम्पिक में रजत पदक हासिल कर इतिहास रच दिया। सुशील कुमार पहले भारतीय पहलवान थे जिन्होने लगातार दो ओलम्पिक में भारत को पदक दिलाया हो। साल 2014 में सुशील कुमार ने स्काटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान के पहलवान कमर अब्बास को हरा कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर एक मिसाल खङी कर दी थी।

सुशील कुमार के पीछे क्यों पङी है पुलिस? Why police search Sushil Kumar?

दरअसल सुशील कुमार (Sushil Kumar) पर पहलवान सागर धनखङ के हत्या का आरोप लगा हुआ है। सागर धनखङ एक जूनियर कुश्ती चैम्पियन थे और उनकी हत्या पर सुशील कुमार जैसे प्रसिध्द पहलवान का नाम सामने आना सबको चौंका रहा है कि ऐसी क्या वजह थी कि सुशील कुमार ने सागर की हत्या कर दी। इसमें सुशील कुमार अकेले नही थे उनके अन्य साथी भी इस हत्याकांड में शामिल है।

सागर की हत्या 5 मई 2021 को छत्रसाल स्टेडियम में हुआ था, जी हां ये वही स्टेडियम जिसे देश का सबसे बङा कुश्ती का केन्द्र मानना गलत नहीं होगा। स्वयं सुशील कुमार ने भी इसी स्टेडियम में आकर कुश्ती की practice करते थे और कई पदक और खिताब जीतने के बाद उन्हे इस स्टेडियम का OSD भी नियुक्त किया गया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है विवाद कमरे में कब्जे को लेकर हुआ था और विवाद में बात इतनी बढ गई कि इन लोगो ने मिलकर पहलवान सागर की हत्या कर दी और हत्या के बाद सभी आरोपी भाग गये। पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) का इस हत्या में पूरा हाथ है जिस वजह से वह खुद को बचाने के लिए फरार चल रहे है और पुलिस भी अभी तक सुशील को पकङने में नाकाम रही है। एक वीडियो फुटटेज के वजह से यह पता चला है कि पहलवान सुशील कुमार अभी उत्तराखंड में है। दरअसल उस वीडियो में सुशील एक अन्य व्यक्ति के साथ दिख रहे है, वीडियो हत्या के दूसरे दिन की है और पुलिस इस वीडियो के हिसाव से ही जांच पङताल में जुट चुकी है। कार के ड्राइवर पर भी शक किया जा रहा है ऐसा बताया जा रहा है कि वह सुशील को छुपने में उसकी मदद कर रहा है। इसलिए पुलिस सुशील कुमार के साथ साथ उस कार ड्राइवर की भी तलाश कर रही है।

ये भी पढें-  IAS एनीस की सफलता की कहानी : किताबें और नोट्स नहीं होने पर अखबार पढ़कर बनी कलेक्टर

सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने यह सब करके खुद का ही नुकसान किया है। हत्या का आरोप लगने के बाद सुशील कुमार का कैरियर पूरी तरह से बरबाद होता हुआ दिख रहा है। इस हत्या के मामले में पकङे जाने के बाद शायद उन्हे कुश्ती से भी हाथ धोना पङ जाए। यह भी अनुमान लगाया जा रहा की शायद पहलवान सुशील कुमार भागकर नेपाल न चला जाए खैर फिलहाल तो सुशील कुमार को पकङना बहुत जरुरी हो गया है क्योंकि अगर सुशील कुमार देश से बाहर चला गया तो फिर उसे पकङना मुश्किल होगा।

Spread the love

1 thought on “Sushil Kumar: कहाँ है ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार?

  1. Sushil ne to apna carrer hi kharab kar liya hai. tab tak chupega pakda to jyaga hi ek din.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *