Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा करोड़ों की संपत्ति के मालकिन है लेकिन होने वाले ससुर के सिर पर 7 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है

मनोरंजन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाने वाली है। प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर पॉल जोनस के बारे में खबर है कि उन्होंने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन कर दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन निक के पिता पॉल जोन्स पर काफी कर्ज है। समाचार वेबसाइट TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनास के पिता पॉल जोनस की रियल एस्टेट कंपनी पर तकरीबन 7 करोड़ 10 लाख रुपये का कर्ज है। इस रकम में एक बड़ा हिस्सा उस केस का हर्जाना है जिसे पॉल की कंपनी हार गई थी। पॉल का प्लान है कि वह कंपनी की कुछ प्रॉपर्टी बेच देंगे ताकि कुछ पैसा रिकवर किया जा सके।

वेबसाइट के मुताबिक निक ने पिता और भाइयों के साथ मिलकर 2013 में जोनस ब्रदर्स बैन्ड बनाया था। इस बैंड को डिज्नी चैनल पर अपियरेंस के बाद काफी लोकप्रियता मिली। पॉल जोनस ने जोनस ब्रदर्स बैंड खत्म होने से पहले दुनियाभर में लाखों गीत बेचे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस तकरीबन 1 अरब 77 करोड़ रुपयों के मालिक हैं। उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा कमाई एक सोलो आर्टिस्ट के तौर पर की है। लेकिन वे अपना करियर अभिनय के क्षेत्र में भी शुरू कर रहे हैं और हाल ही में ‘जुमानजी’ की रीमेक में दिखे थे। निक ने साल 2002 में अपना पहला गाना ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ खुद लिखा था। निक को बड़े-बड़े स्टेज शो में परफॉर्म करने पर भी मोटी रकम मिलती है।

इसे भी पढें-   कम उम्र में शादी होने से लेकर देश की फेम्स फिटनेस ट्रेनर बनने तक का सफर जैस्मिन के लिए नहीं था आसान, जाने संघर्ष की पूरी कहानी

निक महंगी गाड़ियों के मालिक है। इसके अलावा अमरीका के सबसे महंगी लोकेशन पर उनके घर हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका की सालाना नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर यानी 64 करोड़ रुपए है। प्रियंका Sky Is Pink से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। 18 अगस्त को मुंबई में प्रियंका के घर निक जोनस और प्रियंका की रोका सेरेमनी हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक अमेरिका में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *